सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में 98% लाकर दीपिका एवं दसवीं में 97% लाकर मान्या बनी स्कूल टॉपर

JITENDRA CHAUHAN
2 Min Read

 

कथारा। कन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) नई दिल्ली द्वारा संचालित 12 वीं और 10 वीं कक्षा की परीक्षा के परिणाम फल में कथारा डीएवी स्कुल के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। 12वीं में विज्ञान संकाय की छात्रा दीपिका ने 97.6% अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वही दूसरे स्थान पर हिमांशु शाह 95%, तीसरे स्थान पर राबिया हक 94.6%, चौथे स्थान पर सईद इब्राहिम 93%, एवं पांचवे स्थान पर रहे शिवली तेजल ने 92.6% प्राप्त किया। वाणिज्य संकाय में अलीना नाज ने 92% अंक लाकर पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि निष्ठा तोमर ने 90% एवं रिया सिंह ने 89 % अंक प्राप्त कर दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रहे।

दसवीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम में विद्यालय की छात्रा मान्या ने 97% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। पलक प्रिया ने 96.2 %, अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान एवं आस्था ने 95.4 % अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान हासिल किया। विद्यालय के प्राचार्य सह झारखंड जोन जी के सहायक क्षेत्रीय अधिकारी विपिन राय ने परीक्षा फल पर हर्ष जताते हुए कहा कि गत वर्षो की तरह इस वर्ष भी परीक्षा परिणाम के क्षेत्र में अपने गौरव को बनाए रखा। विद्यार्थियों एवं शिक्षक शिक्षकों के अथक परिश्रम का फल है। विद्यार्थियों के उज्जवल एवं सुखद भविष्य की कामना की और आशा व्यक्त की कि भविष्य में विद्यालय का गौरव बढ़ाएंगे। सीसीएल कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक दिनेश कुमार गुप्ता ने भी इस परीक्षा फल पर हर्ष जताया और विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दी।

Share this Article
Leave a comment