जैनामोड़ में आजसू पार्टी कार्यालय का भव्य उद्घाटन

UMA SHANKAR THAKUR
2 Min Read

 

जैनामोड़।  जरीडीह प्रखंड स्तरीय आजसू पार्टी सर्मथित भाजपा  की संयुक्त कार्यालय का भव्य उद्घाटन जैनामोड़ स्थित आजसू पार्टी के केन्द्रीय सचिव काशीनाथ सिंह के आवासीय हाॅल में उद्घाटन फीता काट कर किया गया । यह उद्घाटन संयुक्त रुप से  बेरमो विधानसभा के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल , आजसू पार्टी केंद्रीय महासचिव , लोकसभा गिरिडीह के बेरमो प्रभारी काशी नाथ सिंह , सांसद प्रतिनिधि जगदीश महतो , नव कुमार महतो , आजसू पार्टी प्रदेश सचिव प्रभात मिश्रा , प्रदेश सचिव डॉ बी एन महतो ,आजसू पार्टी जिला अध्यक्ष सचिन महतो , जरीडीह प्रखंड भाजपा अध्यक्ष मनोज कुमार ठाकुर ने किया । बतौर मुख्य अतिथि योगेश्वर महतो बाटुल ने कहा कि नरेंद्र मोदी  के प्रधानमंत्री बनाने के लिए झारखंड के 14 लोकसभा पर कब्जा किया जायेगा ।जरीडीह आजसू प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार महतो , जरीडीह प्रखंड भाजपा महामंत्री सुनील कुमार मंडल , पूर्व जीप सदस्य सह बोकारो जिला मंत्री सुभाष चन्द्र प्रजापति , पूर्व सांसद प्रतिनिधि बासुदेव मिश्रा , केदार महतो ,  दयानंद मिश्रा , हीरालाल प्रजापति , श्यामल मंडल ,अमर लाल महतो , नरेंद्र कुमार महतो , हाकिम महतो , सुभाष चन्द्र महतो ,जयराज महतो , सुनील केंवट ,  दुर्गा चरण महतो , नेपाल ठाकुर उमा शंकर  नायक सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Share this Article
Leave a comment