जंगलों की अवैध कटाई पर रोक हो तब भी पृथ्वी पर जीवन संभव है : पुनम देवी

Nirmal Mahto
4 Min Read

 

विश्व पर्यावरण दिवस पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन

नावाडीह:- आदर्श ग्राम विकास सेवा समिति के द्वारा कृषक पाठशाला नावाडीह परिसर मे विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर बुधवार को एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार का शुभारंभ प्रखंड प्रमुख पुनम देवी, जीप सदस्य फूलमती देवी, झामुमो जिला सचिव जयनारायण महतो, एसआई विपिन चंद महतो, मुखिया किरण देवी एवं सचिव बासुदेव शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रमुख पूनम देवी ने पर्यवारण दिवस के उद्देश्य पर चर्चा करते हुए कहा कि पूरे ब्रह्मांड में पृथ्वी ही एक ऐसा ज्ञात ग्रह है जंहा जीवो को जीने लायक अनुकूल वातावरण एवं परिवेश मौजूद हैं जिसके कारण ही पृथ्वी पर जीवन संभव हो पाया है। पर्यावरण के द्वारा ही हमे भोजन, हवा आदि प्रदान होता है। आज के समय मे जंगलों की अंधाधुंध कटाई के कारण ही वातावरण प्रदूषित हो रहा है जिसके कारण आज मौषम में काफी परिवर्तन हो गया है। उन्होंने कहा की अपने जीवन काल मे एक पौधा लगाकर उनकी रक्षा करने का संकल्प लेने की भी जरूरत है। जिस तरह से हम सभी एक छोटे से बच्चो का पालन पोषण करते हैं ठीक उसी तरह पौधा का भी पालन पोषण कर उनकी रक्षा करने का संकल्प लेना होगा। उन्होंने कहा कि लोग महुवा चुनने के लिए जंगल मे आग लगा दे रहे है जिसके कारण जंगल मे निकल रहे नए नए पौधा नष्ट हो जा रहा है जिसका परिणामस्वरूप आज 45 डिग्री टेम्परचर हम सभी को देखने को मिल रहा है। यदि आज हम सब पर्यावरण संरक्षण करने का काम नहीं करेंगे, पेड़ पोधा नहीं लगाएंगे तो आने वाले हमारे भविष्य का अस्तित्व खतरे मे पड जाएगा । जीप सदस्य फुलमती देवी ने कहा की वर्तमान समय मे प्रचंड गर्मी, वत्तावरण का परिवर्तन जंगलों की अंधा धुंध कटाई का ही परिणाम है यदि समय रहते हम सभी पर्यावरण बचाने का संकल्प नहीं लिए तो आने वाले समय मे लोग गर्मी से तड़पते हुए नजर आएंगे । इससे बचने का एक मात्र उपाय पर्यावरण संरक्षण ही है।  जयनारायण महतो ने कहा किसान अपने बंजर परती जमीन में अत्यधिक मात्रा में पौधारोपण करे जिससे कि किसानों को भी फायदा होगा और पर्यावरण संरक्षण भी होगा। सभी को अपने जीवनकाल में पौधा रोपण अवश्य करना चाहिए।आदर्श ग्राम विकास सेवा समिति के सचिव बासुदेव शर्मा ने कहा कि हम सभी को पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूक होने की जरूरत है पर्यावरण बचाने को लेकर हम सभी को संकल्प लेकर अपने जन्मदिन या अन्य शुभावसर पर एक एक पौधा अवश्य लगाए साथ ही उन्हें बचाने को लेकर संकल्प लेने की आवश्यकता है तभी जाकर हम अपने पर्यावरण को बचा सकते हैं। आज पेड़ पौधे की अंधाधुंध कटाई के कारण ही जल स्तर काफी नीचे गिर गया है जिसके कारण लोग पीने सहित अन्य कार्यों के लिए पानी को इधर उधर भटक रहे यदि हम पर्यावरण बचाने का संकल्प नही लेते हैं तो आने वाले दिन हम पानी की बूंद बूंद को तरसना पड़ेगा।

इस दौरान कृषक पाठशाला परिसर में कई फलदार पौधा रोपण किया गया।

मौके पर झामुमो जिला सचिव जयनारायण महतो, एसआई विपिन चंद महतो, मुखिया किरण देवी, प्रोग्राम मैनेजर असगर हुसैन, आशीष मिश्रा, अजय शर्मा, चंदन कुमार, भुनेश्वर महतो, लालू महतो, निर्मल प्रजापति, मदन महतो, अरुण कुमार, हरी महतो, पुष्पा देवी, निराशा देवी, कई किसान उपस्थित थे।

 

 

Share this Article
Follow:
हमारी प्रयास है की सच्चाई आप तक पहुंचे इसके लिए निष्पक्ष निर्भीक निडर होकर आपकी समुदाय से जुड़ी खबरें हम प्रसारित करेंगे अगर आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई खबर हो तो हमें भेजें हमारा संपर्क नंबर है 8674868359 नंबर पर फोन कर अपनी समस्या हमें बताएं।
Leave a comment