गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो की जीत सुनिश्चित करने को लेकर कथारा स्थित राजेंद्र प्रसाद सिंह स्मृति भवन सह आरसीएमयू कार्यालय में यूनियन एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक हुई।

JITENDRA CHAUHAN
2 Min Read

कथारा: गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो की जीत सुनिश्चित करने को लेकर कथारा स्थित राजेंद्र प्रसाद सिंह स्मृति भवन सह आरसीएमयू कार्यालय में यूनियन एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेसी नेता वेदव्यास चौबे ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से हर घर हर पंचायत स्तर पर कार्यकर्ता वोट की अपील करेंगे। हर बूथ पर 25 कार्यकर्ता तैनात रहेंगे। हमारा बुथ सबसे मजबूत मिशन के तहत कार्य करने के रणनीति बनाई गयी। मुख्य रूप से मौजूद आरसीएमयू के कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष सह कांग्रेस नेता अजय कुमार सिंह ने कहा कि गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित होने से केंद्र की योजना व राज्य में सरकार होने से उसका चौमुखी विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा। आज देश के युवा अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। मजदूर किसान हताशा की स्थिति में जीवन जी रहे हैं। केंद्र सरकार बड़े उद्योगपतियों की कठपुतली बनी हुई है। मतवाला हाथी के तहत केंद्र सरकार को नकेल कसने की आवश्यकता है। संयुक्त बैठक में यह संकल्प लिया गया हर हाल में गिरिडीह संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित हो इसके लिए पूरे लगन के साथ साथी चुनाव प्रचार प्रसार में भाग लेंगे। इस मौके पर अजय कुमार सिंह, वेदव्यास चौबे,चंद्रशेखर प्रसाद, सुजीत मिश्रा, प्रमोद यादव, देवाशीष आस,संतोष सिंह, कपिल यादव, भरत मेहता, सुरेश राम, संतोष राम गोड, धनेश्वर यादव,अर्जुन करमाली सहित अन्य शामिल थे।

Share this Article
Leave a comment