शहीद निर्मल महतो की 72 वी जन्मतिथि मनाई गई
शहीद निर्मल महतो झारखंडीओं के लिए आत्मसम्मान प्रदान करने के लिए अंतिम क्षण तक लड़े और वे शहीद हो गए मगर जीवन में ना कभी परलोभित हुए और ना ही
किसी से समझौता किए – देशमुख
बेरमो( बोकारो): आजसू पार्टी फुसरो नगर समिति के तत्वधान में फुसरो स्थित शहीद निर्मल महतो चौक में उनकी 72 वी जयंती मनाई गई जिसकी अध्यक्षता महेश देशमुख ने कि झारखंड अलग राज्य के पुरोधा आजसू जन्मदाता शहीद निर्मल महतो जी की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण अर्पित कर मनाया गया। निर्मल बाबू झारखंड अलग राज्य को सिचने में उनके बलिदान को झारखंड के जनमानस के रूप में झारखंड वासियों के दिलों में सदा बने रहेंगे उनकी प्रेरणा विचार उनके सपनों का राज्य अभी तक अधूरा है जो आजसू पार्टी उनके सपनों को पुरा करेगी। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से आजसू पार्टी केंद्रीय सचिव संतोष कुमार महतो केंद्रीय सदस्य सूरज महतो जिला सह सचिव लोकी महतो, सांसद प्रतिनिधि सह यूनियन नेता नरेश महतो ,सांसद प्रतिनिधि अशोक चौहान, सांसद प्रतिनिधि मुकेश सिंह,नगर उपाध्यक्ष शंकर गिरी, कोषाध्यक्ष संतोष महतो ,प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष कृष्णा महतो ,बेरमो प्रखंड उपाध्यक्ष लौकी महतो ,बीरू हरि, विनोद महतो, महादेव महतो, पूर्व मुखिया धनेश्वर महतो ,छात्र संघ सचिव विक्की महतो ,यूनियन के जितेश कुमार, कमल नाथ महतो, रोहित चौधरी ,,राजेंद्र गुप्ता, दशरथ महतो ,,बलराम महतो एवं आजसू पार्टी के कार्यकर्ता उपस्तिथ थे।