धनबाद में दो दिनों तक बूंदा-बांदी के आसार, 7 फरवरी से बढ़ेगा तापमान

Nirmal Mahto
1 Min Read

धनबाद(झारखंड):  सहित राजभर में रविवार को दिन में गर्मी का एहसास हुआ लेकिन मौसम में एक बार फिर बदलाव हो रहा है मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार 5 और 6 फरवरी को राज्य के मध्य और उत्तर पश्चिमी भाग में गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है।

मध्य क्षेत्र में रांची बोकारो गुमला हजारीबाग खूंटी और रामगढ़ उत्तर पश्चिमी भाग में आने वाले पलामू गढ़वा क्षेत्र कोडरमा लातेहार लोहरदगा में बारिश होने की संभावना है धनबाद में बूंदाबांदी के आसार होंगे इसके अलावा राज्य के अधिकतर जिलों में सुबह से कोहरा छाया हुआ है दिन में आसमान साफ रहने की आशंका जताई जा रही है.

 

बूंदाबांदी के बाद धनबाद की न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होगी इस दौरान धनबाद का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है हालांकि 7 फरवरी से आसमान साफ हो जाएगा इसके बाद न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होगी ठंड की विदाई होने की संभावना 7 फरवरी के बाद से जताई जा रही है

Share this Article
Follow:
हमारी प्रयास है की सच्चाई आप तक पहुंचे इसके लिए निष्पक्ष निर्भीक निडर होकर आपकी समुदाय से जुड़ी खबरें हम प्रसारित करेंगे अगर आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई खबर हो तो हमें भेजें हमारा संपर्क नंबर है 8674868359 नंबर पर फोन कर अपनी समस्या हमें बताएं।
Leave a comment