स्व बिन्देश्वरी दुबे का 31वां पुण्यतिथि जारंगडीह मे मनाई गई।

JITENDRA CHAUHAN
2 Min Read

 

कथारा : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह कोयला मजदूरों के नेता स्व बिन्देश्वरी दुबे की 31वां पुण्यतिथि शनिवार को कांग्रेस कार्यालय जारंगडीह मे मनाया गया। यहाँ उपस्थित लोगो ने सर्वप्रथम स्व दुबे के चित्र मे पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। सभा मे मुख्य रूप से उपस्थित कांग्रेस बोकारो जिला उपाध्यक्ष सह राकोमस कथारा क्षेत्रीय सचिव वरुण कुमार सिंह ने कहा की स्व दुबे कोयला मजदूरों के मशीहा थे उन्होंने कोयला मजदूरों को अनेको लाभ कोल इण्डिया से दिलाकर मजदूरों के दिलो मे एक अलग स्थान बनाया था जिसे मजदूरों ने आज भी भूल नहीं पा रहे है उन्होंने कोयला जगत के साथ साथ बिहार के जनता के लिए ऐसे कई कार्य किये है जिसके लिए आज भी उन्हें याद किया जाता है वर्माण समय मे उनके जैसे मसीहा की मजदूर जरूरत महसूस कर रहे है। आगे उन्होंने कहा की स्वर्गीय दुबे मे छोटा बड़ा तथा ऊंच नीच का भेदभाव नहीं था उन्होंने सभी को बराबर का सम्मान देकर चलते थे। मौक़े पर वरुण कुमार सिंह, अशोक ओझा, वकील अंसारी, अनिल सिंह, बृजेश सिंह, भोलू चंद भगत, गौर बाउरी, अशोक घासी, मोचीराम खटाई, सीताराम तूरी, अनिल शर्मा, अशोक, बबन भुईयां, अनवर हुसैन, एसऐन रेड्डी, मनोज प्रधान, पीतांबर, देवराज भुईयां, मोहम्मद सादिक अंसारी, चुनमुन सिंह, संजय कुमार आदि उपस्थित थे।

TAGGED:
Share this Article
Leave a comment