लिट्टिपाड़ा विधायक ने किया पांच सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास

admin
admin  - NAZAR AAP TAK NEWS
2 Min Read

 

करोड़ो लागत से निर्माण हो रहे पुल का किया गया भूमि पूजन

पाकुड़ : लिट्टीपाड़ा विधायक दिनेश मरांडी ने बुधवार को प्रखंड अंतर्गत खिदिरपुर स्थित कुमडा नदी में करोड़ो लागत की पुल निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। वही सितपहाडी सहित लिट्टीपाड़ा प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र में पांच सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। विशेष प्रमंडल पाकुड़ के द्वारा कुमड़ा नदी में 3.77 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण किया जा रहा है। जो हिरणपुर प्रखंड को पाकुड़ से जोड़ेगा। विधायक ने निर्माण स्थल का भी जायजा लिया।इसके बाद विधायक ने मुख्यमंन्त्री ग्राम सुदृढ़ीकरण योजना के तहत आरईओ पथ से सितपहाडी मंझलाडीह रामपुर तक 2.6 किमी सड़क , प्राक्कलित राशि 1.56 करोड़ का शिलान्यास किया गया। इसी तरह लिट्टीपाड़ा प्रखंड के आरईओ पथ से लेटवाड़ी भाया कुकुरडुब्बा तक 60 लाख की लागत से सड़क सुदृढ़ीकरण , पीडब्ल्यूडी पथ से बरमसिया चिनपाड़ा तक 3.57 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण , लखनपुर से कालीपहाड़ तक 1.68 करोड़ की लागत से सड़क सुदृढ़ीकरण व ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा 4.36 किमी लम्बी सड़क का निर्माण , प्राक्कलित राशि 3.30 करोड़ से सड़क निर्माण कार्य होगी। वही विधायक समक्ष कई गांवों के लोग रूबरू हुए। विधायक ने बताया कि खिदिरपुर में निर्माण होने जा रहे पुल से लोगो को काफी लाभ मिलेगा। इससे कृषकों को काफी लाभ मिलेगा। हेमन्त सोरेन की सरकार राज्य में सड़कों की जाल बिछा रही है। लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में दर्जनों सड़को का निर्माण हो रहा है। जिससे कि लोगो को आवागमन सुगम हो सके। विकास कार्य को लेकर राज्य सरकार कटिबद्ध है। इस विकास कार्य को देख विपक्षी दल बौखला गया है। इस मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक कुमार भगत , सहायक अभियंता विजय कुमार सिंह ,मानिक मरांडी , अनादि मण्डल आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

 

 

Share this Article
Leave a comment