बेरमो( बोकारो ) : पिछले 13 जनवरी को डुमरी से 15 लाख का इनामी नक्सली कृष्णा हां सदा तथा उसके एक सहयोगी रेणुका मुर्मू को पुलिस द्वारा गिरफ्तारी किए जाने के विरोध में झारखंड रिजनल कमिटी भाकपा माओवादी नक्सली संगठन ने आगामी 22 जनवरी को 24 घंटे का झारखंड बंद का फरमान जारी किया झारखंड रीजनल कमेटी के प्रवक्ता आजाद ने जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बंद के दौरान दूध, प्रेस, मेडिकल, पेपर ,पानी ,अस्पताल आदि को बंद से मुक्त रखा गया कहा है कि 13 जनवरी को पुलिस ने डुमरी के लुसियो गांव से कृष्णा हांसदा तथा एक अन्य साथी देवघर जिला के जसीडीह अंतर्गत चपरिया गांव से रेणुका मुर्मू को गिरफ्तार किया पार्टी की गोपनीयता को जानने के लिए उन्हें अलग-अलग तरीके से प्रताङित किया जा रहा है ईस बर्बरता पूर्ण पुलिसिया के खिलाफ 22 जनवरी को 24 घंटे का झारखंङ बंद को सफल बनाने की अपील किया गया है।
कृष्णा हांसदा की गिरफ्तारी के विरोध में 22 जनवरी को 24 घंटे का झारखंड बंद का फरमान
आप का सहयोग हमारा लक्ष्य है कि बेरमो के तमाम भ्रष्टाचार ,समस्याएं ,घटना, दुर्घटनाएं से जुड़ी खबरें निष्पक्ष ,निर्भीक, निडर होकर नजर आप तक न्यूज़ में प्रसारित करेंगे हमें आशा है की आप लोग अपने क्षेत्र से जुड़ी खबरें हमारी मोबाइल नंबर 9546470382 पर संपर्क कर अपनी समस्या हमें बताएंगे ,धन्यवाद
Leave a comment
Leave a comment