अपनी बात रखते कर्मचारी तथा यूनियन प्रतिनिधि।
बेरमो(बोकारो):सीआईएसएस कंपनी में लगे बेरमो सहित बोकारो जिला के केयर टेकर (सुरक्षाकर्मियों) ने कंपनी पर पर्याप्त सुविधा नहीं देने का आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया है। कर्मचारियों ने कहा कि हाजरी बही में हमलोगों से हस्ताक्षर नहीं कराई जाती है। पीएफ, ईएसआई, सर्विस चार्ज वगैरा काटकर 19960 रुपए के जगह पर मात्र 11 हजार 400 रुपए ही वेतन दी जाती है। अर्थात यहां न्यूनतम वेजेज भी हमलोगों को नहीं दी जाती है। पे रिविजन होने पर एरियर नहीं मिलती है। पूजा में कोई बोनस नहीं मिलती है। उन्होंने बताया कि पूरे जिला में 170 से ज्यादा कर्मचारी इसमें कार्यरत हैं। जिनको पे स्लीप तक नहीं दी जाती है। मांगने पर रांची-बोकारो कार्यालय द्वारा एक दूसरे पर टालमटोल की जाती है। उक्त केयर टेकर्स की लड़ाई लड़ रहे ग्रामीण विकास श्रमिक संघ के जिलाध्यक्ष आर्यन महतो तथा जिला सचिव टींकू शर्मा ने कहा कि पहले यहां के कर्मचारी एसआईएसपीएल नामक कंपनी में कार्यरत थे। लेकिन सुविधा नहीं देते थे। अंततः एलईओ बोकारो के पास 22 नवंबर 2023 को केस की गई तो कंपनी ने अपना काम सीआईएसएस कंपनी को अपना काम 31 जनवरी 2024 को टेकओवर करके पल्ला झाड़ लिया। इसने साथ ही कर्मचारियों पर अतिरिक्त बोझ डालते हुए पुनः रजिस्ट्रेशन के नाम पर रुपए लिए गए।
CISS कंपनी के मैनेजर ने सभी आरोप निराधार बताया।
सीआईएसएस कंपनी के मैनेजर मुरलीधर मिश्रा ने कहा कि आरोप निराधार है। उन्हें नियमानुसार पर्याप्त सुविधा दी जाती है। पांच हजार रुपए कंपनी के एकाउंट में लिए गए हैं। जिसके बदले में निर्धारित सारी सुविधा दी गई है। कंपनी के नाम परिवर्तन नहीं हुआ है। बल्कि एसबीआई ने नया टेंडर निकाला था, जिसमें दूसरी कंपनी ने टेंडर लिया है।