विवेकानंद की जयंती के शुभ अवसर पर संस्था के सक्रिय सदस्य मुन्ना कुमार मंडल ने जरूरतमंदों के बीच किया कंबल वितरण

KHIRODHAR RAJ
1 Min Read

बेरमो (बोकारो):स्थानीय विकलांग कल्याण समिति बेरमो  के द्वारा संस्थाा के प्रधान कार्यालय स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। जिसमें विश्व में भारतीय संस्कृति को स्थापित करने वाले महान आध्यात्मिक गुरु, समाज सुधारक और युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित करके याद किया गया और बारम्बार नमन किया गया। इस अवसर पर हुई बैठक में के संस्था के सक्रिय सदस्य मुन्ना कुमार मंडल ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर विस्तार से चर्चा की।

सभा में आदि लोगों ने भाग लिया और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें सादर नमन किया। इस मौके पर श्री मुन्ना कुमार मंडल ने गरीब असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण किया । उन्होंने बताया कि इन दिनों शीतलहरी जोरों पर चल रही है इसलिए संस्था की ओर से एवं निजी मद से हमने जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया

Share this Article
Follow:
आप का सहयोग हमारा लक्ष्य है कि बेरमो के तमाम भ्रष्टाचार ,समस्याएं ,घटना, दुर्घटनाएं से जुड़ी खबरें निष्पक्ष ,निर्भीक, निडर होकर नजर आप तक न्यूज़ में प्रसारित करेंगे हमें आशा है की आप लोग अपने क्षेत्र से जुड़ी खबरें हमारी मोबाइल नंबर 9546470382 पर संपर्क कर अपनी समस्या हमें बताएंगे ,धन्यवाद
Leave a comment