भाजयुमो ने मनाया विवेकानंद जयंती

KHIRODHAR RAJ
3 Min Read

बेरमो (बोकारो):. स्वामी विवेकानंद जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा बोकारो जिला द्वारा भाजयुमो जिला अध्यक्ष विनोद कुमार के नेतृत्व में अनपति देवी सरस्वती शिशु विधा मंदिर फुसरो से करगली महिला मंडप तक फुसरो यंग इंडिया रन मैराथन दौड़ किया गया.
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी उपस्थित रहे. प्रदेश अध्यक्ष श्री तिवारी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के मार्गों पर चलकर एंव उनके जीवन को अनुसरण करने से ही भारत के युवा परम बैभवसाली बनेंगे. आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के सपनो का भारत का निर्माण किया जा रहा है.
जिस तरह से स्वामी विवेकानंद जी ने पूरा भारत का मान सम्मान वुश्व भर में बढ़ाये थे. उसी तरह से आज भारत युवाओं का देश है और युवा शक्ति को साथ मे लेकर के नरेंद्र मोदी विश्व का नेतृत्व कर रहे हैं. विश्व स्तर में भारत का मान सम्मान को स्थापित किये हैं.
भाजयुमो जिला अध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के बताये मार्गो पर चलकर ही हमसब भारत को विश्वगुरु बना सकते हैं. साथ ही इस अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. रक्तदान शिविर मे केएम मेमोरियल अस्पताल बोकारो की टीम ने लगभग 85 यूनिट रक्त संग्रह किया.
कार्यक्रम में मुख्य रूप से बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल, भाजपा के वरिष्ठ नेता मधुसूदन सिंह, विनय सिंह, जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष रामकिंकर पांडेय, भाई प्रमोद, ब्रज दुबे, भाजयुमो जिला महामंत्री कुलदीप माहथा, भाजयुमो फुसरो मंडल अध्यक्ष सुमित सिंह,भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष देवानंद महतो, विक्की राय,राज सिंह, मनोज पांडेय, भरत वर्मा, बुलेट सिंह,निर्भय कुमार, राघव मिश्रा,बैभव चौरासिया, कृष्णा पांडेय, रोबिन कसेरा, विशाल गौतम, ललन शर्मा, झंटू दे, दिलीप केवट, सुरेंद्र महतो, आलोक वर्मा, विजय दसौंधी, मनोज गोयल, प्रशांत सिंह, सूरज सिंह, दिनेश यादव, दिनेश सिंह, निर्मल महतो, अभिनेस वर्मा, रंजन कुमार, पी गुप्ता, यीशु सिंह, चंदन चौहान, दीपक सिंह समेत सैकड़ो युवा, भाजपा एंव भाजयुमो कार्यकर्ता शामिल हुए.

Share this Article
Follow:
आप का सहयोग हमारा लक्ष्य है कि बेरमो के तमाम भ्रष्टाचार ,समस्याएं ,घटना, दुर्घटनाएं से जुड़ी खबरें निष्पक्ष ,निर्भीक, निडर होकर नजर आप तक न्यूज़ में प्रसारित करेंगे हमें आशा है की आप लोग अपने क्षेत्र से जुड़ी खबरें हमारी मोबाइल नंबर 9546470382 पर संपर्क कर अपनी समस्या हमें बताएंगे ,धन्यवाद
Leave a comment