अनुपति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर फुसरो स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई

KHIRODHAR RAJ
3 Min Read

बेेेेरमो(बोकारो):अनपति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर फुसरो में भारत के महान विद्वान स्वामी विवेकानंद जी के जयंती के शुभ अवसर पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।।
बृहस्पतिवार को स्थानीय विद्यालय अनपति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर फुसरो में भारत के महान स्वामी विवेकानंद जी की जयंती मनाई गई।।इस जयंती के शुभ अवसर पर फुसरो के विभिन्न विद्यालयों के भैया बहनों के द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की जीवनी से संबंधित भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।जिसका प्रायोजक स्विच ऑन फाऊंडेशन कोलकाता एवं आयोजक महिला कल्याण समिति ढोरी बोकारो के द्वारा किया गया।। इस प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल ढोरी से 5,कस्तूरबा श्री विद्यानिकेतन ढोरी से 10,न्यू भागलपुर मध्य विद्यालय फुसरो से5 एवं स्थानीय विद्यालय अनपति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के 40 भैया बहनों ने भाग लिया।।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में फुसरो नगर परिषद के उपाध्यक्ष छेदी नोनिया, श्याम कुंवर भारती महासचिव मकस, सविता कुमारी लेडी कॉन्स्टेबल बेरमो महिला थाना,एसआई उर्मिला कुमारी, उमेश कुमार स्विच ऑन फाउंडेशन के कार्यकर्ता, विद्यालय के सचिव अमित कुमार सिंह विद्यालय के कोषाध्यक्ष दीपक कुमार अग्रवाल आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
मंच का संचालन करते हुए विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य सुनील चंद्र झा जी ने आए हुए अतिथियों का परिचय सह सम्मान पुष्पगुच्छ एवं उत्सर्ग पुस्तिका देकर किया। आए हुए अतिथियों एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज कुमार मिश्रा विद्यालय के सचिव अमित कुमार सिंह, विद्यालय के कोषाध्यक्ष दीपक कुमार अग्रवाल उमेश कुमार स्विच ऑन फाउंडेशन के कार्यकर्ता बेरमो थाना के एसआई उर्मिला कुमारी और सविता कुमारी लेडी कांस्टेबल बेरमो महिला थाना ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलन एवं विवेकानंद जी के तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन के साथ प्रारंभ किया। विभिन्न विद्यालयों से आए हुए प्रतिभागियों के द्वारा विवेकानंद जी के जीवनी से संबंधित भाषण प्रस्तुत किया गया।।सैकड़ों की संख्या में अभिभावक बंधु भगिनी भी उपस्थित थे। जिन्होंने इस कार्यक्रम की सराहना की। विद्यालय के सचिव अमित कुमार सिंह ने अपने अभिभाषण में कहा की इस इस प्रकार के कार्यक्रम और महापुरुषों की जीवनी से भैया बहनों को आने वाले भविष्य की बाधाओं से लड़ने की प्रेरणा और सफलता के गुण प्राप्त होता है। मुख्य अतिथि के द्वारा अपने संबोधन में भैया बहनों के उज्जवल भविष्य की कामना एवं स्वामी विवेकानंद जी के परिपथ पर चलते हुए भारत को विश्व विजय बनाने को लेकर बात कही गई। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय तृतीय आने वाले भैया बहनों का मूल्यांकन कर आने वाले 26 जनवरी को उनको सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन शांति मंत्र के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्यालय के सभी आचार्य बंधु भगिनी कर्मचारी बंधु भगिनी एवं कक्षा षष्ठ से दशम तक के सभी भैया बहन मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Share this Article
Follow:
आप का सहयोग हमारा लक्ष्य है कि बेरमो के तमाम भ्रष्टाचार ,समस्याएं ,घटना, दुर्घटनाएं से जुड़ी खबरें निष्पक्ष ,निर्भीक, निडर होकर नजर आप तक न्यूज़ में प्रसारित करेंगे हमें आशा है की आप लोग अपने क्षेत्र से जुड़ी खबरें हमारी मोबाइल नंबर 9546470382 पर संपर्क कर अपनी समस्या हमें बताएंगे ,धन्यवाद
1 Comment