पंचायत समिति की बैठक में सदस्यो ने उठाए कई मुद्दे

BALESHWAR MAHTO
2 Min Read

 

नावाडीह (बोकारोो): स्थानीय प्रखण्ड सभागर में मंगलवार को पंचायत समिति की बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता नावाडीह प्रमुख पूनम देवी तथा संचालन उप प्रमुख हरिलाल महतो ने किया। उप प्रमुख हरिलाल महतो ने कहा की प्रखंड में किसी भी तरह की बैठक हो पत्रकारों को बुलाया जाए। पोट्सो पंसस पति महतो ने कहा कि विकाश योजनाओं में पंचायत समिति सदस्यो को जानकारी दी जाय,चपरी पंचायत समिति सदस्य ने कहा की डीलरो के द्वारा चावल अथवा गेहूं कटौती की जा रही हैं,भेंडरा पंचायत समिति ने कहा की भेंडरा में 2 हॉस्पिटल हैं पर डॉक्टर तथा नर्स नही हैं और दवाई भी उपलब्ध नही हैं।भालमारा मुखिया ने कहा कि आंगन बाड़ी में बच्चो के अनुपात में स्वेटर नही उपलब्ध कराया गया, चिरूडीह पंसस ने कहा की रोजगार सेवक को स्थानांतरित किया जाय।
सांसद प्रतिनिधि मिस्र लाल महतो ने कहा की नारायणपुर में जलमीनार गलत जगह बनाया जा रहा हैं उसे जांचोपरांत क्या करवाई की गई अभी तक नही बताया गया। साथ ही कहा की जल तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए बागवानी, तालाब निर्माण, चेक डैम की मांग रखी।2023-
2024में होने वाले सुचारू रूप से की जाने वाली योजनाओ का चयन और क्रियान्वय की जानकारी ब्लॉक कोडिनेटर सुबोध कु प्रजापति ने दी। पुलिस विभाग, वन एवम पर्यावरण विभाग, बैक विभाग एवम बिजली विभाग के अधिकारी की अनुपस्थिति पर प्रमुख ने नराजनी जताई।
मौके पर बीडीओ संजय सांडिल्य जेएसएस सतेंद्र प्रसाद, मुखिया किरण देवी,रेशमी देवी,संजू कुमारी,जयंती देवी,मुक्ति देवी,पंसस निर्मल महतो जयनाथ रजक,गोपाल यादव,डालेस्वर महतो, गीता देवी, मीना प्रवीन ,बीटीएम मोती रजक, बिनोद प्रसाद, स्वास्थ्य विभाग से भानु प्रसाद महतो आदि उपस्थित रहे।

Share this Article
Leave a comment