आज पूजा सिंघल के चेहरे पर लौटी मुस्कान, सर्वोच्च न्यायालय ने दी एक माह की सशर्त जमानत

Nirmal Mahto
1 Min Read

दिल्ली। मनी लॉन्ड्रिंग समेत भ्रष्‍टाचार के संगीन आरोपों में गिरफ्तार झारखंड की आइएएस अधिकारी पूजा सिंघल के चेहरे पर आज बहुत दिनों बाद खुशी देखी गई। उनके चेहरे पर सुकून के भाव दिखे। फिलहाल वह ईडी की कस्‍टडी में बिरसा केंद्रीय कारा गृह में हैं।  पूजा सिंघल को सर्वोच्च न्यायालय ने स्वीकार करते हुए एक माह की सशर्त जमानत दे दी है।

सर्वोच्च न्यायालय का आदेश प्राप्त होते ही वह जेल से अपने घर लौट जाएंगी और परिवार के साथ रह पाएंगी। पूजा ने अपनी बच्ची के बीमार होने पर जमानत की अर्जी दी थी। मालूम हो की पूजा से ईडी ने लम्बी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। पूजा पर मनरेगा घोटाला समेत कई गंभीर आरोप हैं। पूजा के सीए सुमन कुमार भी जेल में बन्द हैं। सुमन के घर से पूजा की काली कमाई करोड़ो में बरामद की गई थी। पूजा सिंघल पर झारखंड के खान घोटाले को लेकर मामला दर्ज है।

Share this Article
Follow:
हमारी प्रयास है की सच्चाई आप तक पहुंचे इसके लिए निष्पक्ष निर्भीक निडर होकर आपकी समुदाय से जुड़ी खबरें हम प्रसारित करेंगे अगर आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई खबर हो तो हमें भेजें हमारा संपर्क नंबर है 8674868359 नंबर पर फोन कर अपनी समस्या हमें बताएं।
Leave a comment