बेरमो : ताजिकिस्तान में फंसे झारखंड के मजदूरों की वतन वापसी होगी. राज्य के बोकारो, गिरिडीह और हजारीबाग जिले के 44 मजदूर वहां फंसे हुए थे. 26 दिसंबर की सुबह 10:50 बजे सभी मजदूर ताजिकिस्तान से उड़ान भरेंगे और 12:50 बजे दिल्ली पहुंचेगे. इसकी जानकारी प्रवासी मजदूरों के हित में काम करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर अली ने दी. मजदूरों की वापसी को लेकर परिजनो में खुशी का माहौल है. बतां दे कि दलालों के चक्कर में फंसकर झारखंड के 44 मजदूर रोजगार के लिए ताजिकिस्तान गए थे. लेकिन वहां समय पर वेतन नहीं मिलता था. जिसके कारण उन्हें खाने पीने में परेशानी हो रही थी. मजदूरों ने इसकी जानकारी सिकंदर अली को दी. मीडिया के माध्यम से राज्य और केंद्र सरकार के जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया. गोमिया विधायक लंबोदर महतो, सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने विदेश मंत्रालय से मजदूरों की घर वापसी कराने की सूचना दी. विदेश मंत्रालय के हस्तक्षेप के बाद उनकी वापसी हो रही है.
ताजिकिस्तान में फंसे झारखंड के 44 मजदूरों की होगी वतन वापसी

आप का सहयोग हमारा लक्ष्य है कि बेरमो के तमाम भ्रष्टाचार ,समस्याएं ,घटना, दुर्घटनाएं से जुड़ी खबरें निष्पक्ष ,निर्भीक, निडर होकर नजर आप तक न्यूज़ में प्रसारित करेंगे हमें आशा है की आप लोग अपने क्षेत्र से जुड़ी खबरें हमारी मोबाइल नंबर 9546470382 पर संपर्क कर अपनी समस्या हमें बताएंगे ,धन्यवाद
Leave a comment
Leave a comment