कांग्रेस प्रदेश महासचिव आलोक दुबे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर को हटाने के लिए अभियान चला रहे हैं.जिस संदर्भ में उन्होंने बोकारो में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और अध्यक्ष को हटाने को लेकर चल रहे अभियान के बारे में जानकारी दी.

Nirmal Mahto
3 Min Read

कांग्रेस प्रदेश महासचिव आलोक दुबे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर को हटाने के लिए अभियान चला रहे हैं.जिस संदर्भ में उन्होंने बोकारो में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और अध्यक्ष को हटाने को लेकर चल रहे अभियान के बारे में जानकारी दी.

बोकारो : कांग्रेस बचाओ प्रदेश अध्यक्ष हटाओ अभियान की अगुवाई कर रहे कांग्रेस प्रदेश महासचिव आलोक दुबे अपनी पूरी टीम के साथ शनिवार को बोकारो पहुंचे जहां उन्होंने नए प्रदेश कमेटी में सचिव बने साधु शरण गोप के सेक्टर 12 स्थित कार्यालय में बैठक की. इस बैठक में उपस्थित सभी लोगों को प्रदेश अध्यक्ष को हटाने के बारे में जानकारी दी.हम भी बागी हैं: पत्रकारों से बात करते हुए आलोक दुबे ने कहा कि अगर सच कहना बगावत है, तो सोचो फिर हम भी बागी हैं. उन्होंने कहा कि 30 और 31 दिसंबर को प्रदेश के सभी जिलों से कांग्रेसियों को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे और के सी वेणुगोपाल के पास जाकर मिलने का काम करेंगे. आलोक दुबे ने कहा कि हमारा मकसद एक है कि कांग्रेस को प्रदेश में बचाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष को हटाना जरूरी है, क्योंकि प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में प्रदेश कांग्रेस पूरी तरह से खत्म होता नजर आ रहा है. विदित हो कि आलोक दुबे समय-समय पर झारखंड कांग्रेस पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के खिलाफ मोर्चा खोलते रहते हैं.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कार्यकर्ताओं के बीच जाने से डरते हैं: वेणुगोपाल के भारत जोड़ो यात्रा पर प्रदेश कांग्रेस की तारीफ करने के सवाल पर आलोक दुबेनेकहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष और केसी वेणुगोपाल को अंधेरे में रह कर जानकारी दी जा रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कार्यकर्ताओं के बीच जाने से डरते हैं. यही कारण है कि आज हम लोगों ने बोकारो में विरोध की शुरुआत की है तो जिला कांग्रेस ने अपनी एक बैठक प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर रख दी. ताकि कार्यकर्ता इस विरोध में आ ना सके. उन्होंने एक बार फिर से आरपीएन सिंह के इशारे पर राजेश ठाकुर पर काम करने का आरोप लगाया है.

Share this Article
Follow:
हमारी प्रयास है की सच्चाई आप तक पहुंचे इसके लिए निष्पक्ष निर्भीक निडर होकर आपकी समुदाय से जुड़ी खबरें हम प्रसारित करेंगे अगर आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई खबर हो तो हमें भेजें हमारा संपर्क नंबर है 8674868359 नंबर पर फोन कर अपनी समस्या हमें बताएं।
Leave a comment