जिला निर्वाचन पदाधिकारी बोकारो के यहां नामांकन कर लौटने के दौरान हुई गिरफ्तारी.

Nirmal Mahto
2 Min Read

 

 

  •  टाइगर जयराम महतो लंबित मुकदमे में हुए गिरफ्तार
  • गिरीडीह लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के जेबीकेएसएस उम्मीदवार जयराम महतो गिरफ्तार.
  • जिला निर्वाचन पदाधिकारी बोकारो के यहां नामांकन कर लौटने के दौरान हुई गिरफ्तारी.
  • गिरफ्तारी के पूर्व की गई थी भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती, कार्यकर्ताओ ने जमकर किया बवाल.
  • गिरफ्तारी के वक्त हज़ारो कार्यकर्ता रहे मौजूद , पीछे के दरवाजे से निकाले गए जयराम महतो.

बोकारो:गिरीडीह लोकसभा के जेबीकेएसएस उम्मीदवार जयराम महतो बुधवार को बोकारो में गिरफ्तार। हालाकि इनका नॉमिनेशन हो गया।इन्होंने जिला निर्वाचन पदाधिकारी बोकारो विजया जाघव के समक्ष अपना नामांकन पत्र जमा किया। जिसके बाद बोकारो डीसी ऑफिस से बाहर निकलते ही रांची की नगड़ी पुलिस ने इन्हे हिरासत में ले लिया। गिरफ्तारी के पूर्व यहां की भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई थी। हालाकि गिरफ़्तारी के दौरान कार्यकर्ताओ ने जमकर हंगामा किया।जयराम महतो को गिरफ्तार करने के लिए नगड़ी डीएसपी बोकारो पहुंचे थे। जहां उन्हें नॉमिनेशन के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। दरअसल यह मामला विधानसभा घेराव से जुड़ा है, जिसमें रांची पुलिस ने उन्हें वारंट जारी किया था। रांची से नगड़ी डीएसपी और इंस्पेक्टर बोकारो पहुंचे है। नगड़ी थाना के केस संख्या 48/22 में पुलिस जयराम महतो की गिरफ्तारी हुई है। बता दें, जयराम महतो गिरिडीह लोकसभा सीट के लिए अपने हजारों समर्थकों के साथ नामांकन करने बोकारो डीसी दफ्तर पहुंचे थे और तभी वहां रांची के नगड़ी थाना के डीएसपी और पुलिस बल के उन्हे गिरफ्तार करने की जानकारी दी। जिसके बाद कार्यकर्ता उग्र हो गए।इस दौरान जयराम ने कहा कि ये आंदोलनकारी हैं तो मुकदमा तो होगा ही।लेकिन इस मुकदमे की उन्हे कोई जानकारी नहीं थी। इन्होंने इसे एक साजिश बताया और सरकार पर निशाना साधा।

Share this Article
Follow:
हमारी प्रयास है की सच्चाई आप तक पहुंचे इसके लिए निष्पक्ष निर्भीक निडर होकर आपकी समुदाय से जुड़ी खबरें हम प्रसारित करेंगे अगर आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई खबर हो तो हमें भेजें हमारा संपर्क नंबर है 8674868359 नंबर पर फोन कर अपनी समस्या हमें बताएं।
Leave a comment