झामुमो का आमसभा जारंगडीह मे, बेरमो प्रखंड महिला कमेटी का किया गठन

JITENDRA CHAUHAN
3 Min Read
  • झामुमो का आमसभा जारंगडीह मे, बेरमो प्रखंड महिला कमेटी का किया गठन
  • झामुमो जिला अध्यक्ष की उपस्थिति मे चुनाव सम्पन्न 
  • कुंती देवी अध्यक्ष तो बुलबुल देवी चुनी गई सचिव 

कथारा : झामुमो जिला कमेटी द्वारा रविवार को बेरमो प्रखंड के जारंगडीह दुर्गा मंदिर परिसर मे पार्टी की मजबूती सहित 2024 मे होने वाली लोकसभा व विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बेरमो प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार महतो के अध्यक्षता मे आमसभा आयोजित की गई जिसमे बेरमो प्रखंड महिला कमेटी का गठन भी किया गया। आमसभा को सम्बोधित करते हुए बोकारो जिला अध्यक्ष हीरालाल मांझी ने कहा की झामुमो गठबंधन की सरकार अपने कार्यकाल मे विकास की गंगा बहाई है साथ ही शिक्षित बेरोजगारों को भरपूर रोजगार मुहैया कराया जिससे विपक्ष को पच नहीं रहा है पूर्ण रूप से घबरा गई है तब जाकर केंद्र सरकार के सहारा लेकर झारखण्ड के मुख्यमंत्री सहित अन्य नेताओं के पीछे तरह तरह के जाँच येजेंसी को लगाकर डराने का कार्य किया जा रहा है लेकिन गठबंधन की सरकार इसका डट कर मुकाबला करने को तैयार है। आगे उन्होंने कहा की आगामी चुनाव मे पुनः झारखण्ड मे झामुमो की सरकार बनेगी इसके लिए तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता अभी से तैयार हो जाय और लोगो को घर घर जाकर सरकार के उपलब्धि बताये ताकि लोगो को समझ मे सके। बोकारो जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष पूनम देवी ने कहा की पुरे जिला मे महिलाओ ने पार्टी की जनाधार बढ़ाने का कार्य कर रही है जिले के कोई भी प्रखंड मे महिला कमेटी पीछे नहीं है। फिलहाल बेरमो की नई कमेटी गठन हुई है यह कमेटी भी पुरे मन से कार्य कर पार्टी को मजबूती देगी। यहाँ सर्वसहमति से कुंती देवी को अध्यक्ष व बुलबुल देवी को सचिव चुना गया जिसपर उपस्थित सभी लोगो ने अपनी सहमति जताई जिसपर जिला कमेटी ने मुहर लगाया साथ ही चुने गए पदाधिकारियों को बुके व मला पहनाकर स्वागत करते हुए भार सौपा। प्रखंड पदाधिकारी चुने गए लोगो ने कहा की जिस उम्मीद से पार्टी ने कंधे मे भार दिया है उसे बखूबी निभाने का कार्य किया जायेगा। मौक़े पर बोकारो जिला सचिव जयनारायण महतो, महिला मोर्चा बोकारो जिला अध्यक्ष पूनम देवी, इक़बाल अहमद, घुनु हांसदा, रंजीत महतो, जिला संगठन मंत्री जाहिदा खातून, परवेज राजू, लबली देवी, पूजा मुर्मू, किरण देवी, मालती देवी, पुष्पा देवी, राहुल कुमार, पान बाबू केवट, अजय साव आदि उपस्थित थे।

Share this Article
Leave a comment