झारखंड में और बढ़ेगी कनकनी झारखंड में ठंड ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। राजधानी समेत पूरे राज्य में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। कोहरे की चपेट में आ जाने से कई फ्लाइट व ट्रेनों की समयसारिणी तक प्रभावित है।

KHIRODHAR RAJ
1 Min Read

 

मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में पांच जनवरी के बाद ठंड और बढ़ेगी। फिलहाल कुहासा और बादल का राज्य में मिलाजुला असर देखने को मिल रह है। देश के पहाड़ी इलाकों में चल रही बफीर्ली हवाओं ने कनकनी और बढ़ा दी है। मौसम खुलने के साथ ही पांच जनवरी से ठंड और सताने लगेगी।

झारखंड में ठंड की बात करें तो पलामू इसी चपेट में सबसे ज्यादा है। यहां शीतलहर और कनकनी का सबसे ज्यादा असर लोगों को झेलना पड़ रहा है। बीते 24 घंटे की बात करें तो राज्य में तीन लोगों की मौत ठंड की वजह से हो गई। तीनों मौत पलामू के सतबरवा में हुई। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि मकर संक्रांति के बाद ही कुछ राहत मिल सकती है।

Share this Article
Follow:
आप का सहयोग हमारा लक्ष्य है कि बेरमो के तमाम भ्रष्टाचार ,समस्याएं ,घटना, दुर्घटनाएं से जुड़ी खबरें निष्पक्ष ,निर्भीक, निडर होकर नजर आप तक न्यूज़ में प्रसारित करेंगे हमें आशा है की आप लोग अपने क्षेत्र से जुड़ी खबरें हमारी मोबाइल नंबर 9546470382 पर संपर्क कर अपनी समस्या हमें बताएंगे ,धन्यवाद
1 Comment