नारी अपराध के विरोध मे जल सत्याग्रह पर उतरे यूथ ऑफ राँची के युवा 

Nirmal Mahto
1 Min Read

नारी अपराध के विरोध मे जल सत्याग्रह पर उतरे यूथ ऑफ राँची के युवा

राँची(झारखंड): यूथ ऑफ राँची की ओर से बुधवार को स्वामी विवेकानन्द सरोवर के मुख्य घाट पर नारी अपराध के विरोध में जल सत्याग्रह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रुप में नारी अपराध, लव जिहाद एवं रुबिका हत्याकांड के विरोध में समाज के प्रबुद्ध नागरिकों, दुकानदारों, महिलाओं व छात्र ‐ छात्राओं ने सम्मिलित होकर स्वामी विवेकानन्द सरोवर में जल सत्याग्रह कर उदासीन हेमन्त सरकार को जगाने हेतू अपना किया। इसके पूर्व भी 7 दिसंबर को राँची विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार में चरमराई बिजली आपूर्ति के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया गया जो निरंतर चरणबद्ध तरीके से प्रत्येक वार्ड में अभी भी चल रहा है। इस विषय को लेकर निरंतर यह अभियान चलता रहेगा।

इस दौरान सोम दत्त, समाजसेवी भैरव सिंह, अमृत रमण, मुन्नी देवी, रुपा देवी, चंचला देवी, पूनम देवी, मन्नु पाण्डेय, विक्रम साहू, वीणा देवी, किरण देवी, आशा देवी, राहुल सिन्हा, गुड्डू लोहरा, आकाश कुमार, चंदन कुमार, विवेक कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

Share this Article
Follow:
हमारी प्रयास है की सच्चाई आप तक पहुंचे इसके लिए निष्पक्ष निर्भीक निडर होकर आपकी समुदाय से जुड़ी खबरें हम प्रसारित करेंगे अगर आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई खबर हो तो हमें भेजें हमारा संपर्क नंबर है 8674868359 नंबर पर फोन कर अपनी समस्या हमें बताएं।
Leave a comment