hi Hindi en English ur Urdu
प्रदेश

ट्रक और मोटरसाइकिल की सीधी टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

ब्रेकिंग न्यूज़ | 

नावाडीह (बोकारो): नावाडीह थाना क्षेत्र के चपरी स्थित बजरंगबली मंदिर के समीप फुसरो–डुमरी मुख्य मार्ग पर मंगलवार को ट्रक और मोटरसाइकिल के बीच हुई भीषण आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक संख्या JH05DS3225 और मोटरसाइकिल संख्या JH09BM2117 के बीच जोरदार टक्कर हुई। मोटरसाइकिल पर नावाडीह निवासी दो युवक सवार थे। हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। घायल युवक को तत्काल नावाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सूचना मिलते ही नावाडीह थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ट्रक तथा मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।

खिरोधर राज/निर्मल महतो की रिपोर्ट

NAZAR AAP TAK

आपकी समुदाय से जुड़ी हर खबर हमें भेजें हम उसे प्रमुखता देते हुए मूल्यांकन करके प्रकाशित करेंगें। मेरा व्हाट्सएप नंबर 8674868359 पर संपर्क करें, धन्यवाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × three =

Back to top button