प्रदेश
चतुर्थवर्गीय कर्मी मनोहर महतो का बीडीओ ने मनाया जन्मदिन, उपहार देकर बढ़ाया हौसला

नावाडीह। प्रखंड कार्यालय में कार्यरत चतुर्थवर्गीय कर्मी मनोहर महतो का जन्मदिन यादगार बन गया। नावाडीह के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) प्रशांत कुमार हेंब्रम ने उनकी खुशी में चार चांद लगाने का प्रयास किया।
प्रखंड सभागार में आयोजित छोटे से समारोह में बीडीओ ने मनोहर महतो से केक कटवाया और उन्हें उपहार भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। अचानक मिले इस सम्मान और स्नेह से मनोहर महतो के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।
इस मौके पर उपस्थित कर्मियों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं। बीडीओ के इस मानवीय पहल की प्रखंड कर्मियों ने सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास से कर्मचारियों में अपनापन और उत्साह बढ़ता है।



