hi Hindi en English ur Urdu
झारखंडताजा खबरेंप्रदेश

महिला की हत्या को लेकर सड़क जाम, आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

चंद्रपुरा/नावाडीह: तेलो में महिला हत्या मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में व्याप्त तनाव कम हुआ है।

जानकारी के अनुसार, महिला की हत्या के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया था। ग्रामीण आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी एवं पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग कर रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन हरकत में आया और विशेष टीम गठित कर लगातार छापेमारी अभियान चलाया गया।

पुलिस ने आरोपी को तेलो क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी अभियान में बेरमो इंस्पेक्टर के नेतृत्व में नावाडीह थाना, दुग्दा थाना एवं बोकारो झरिया ओपी पुलिस की संयुक्त टीम शामिल रही।

प्रशासन ने पीड़ित परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने तथा मृतका की बेटी का नामांकन Kasturba Gandhi Balika Vidyalaya में कराने का आश्वासन दिया है।

इधर, ग्रामीणों ने आरोपी की गिरफ्तारी पर संतोष जताते हुए मामले में त्वरित न्याय दिलाने की मांग की है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

NAZAR AAP TAK

आपकी समुदाय से जुड़ी हर खबर हमें भेजें हम उसे प्रमुखता देते हुए मूल्यांकन करके प्रकाशित करेंगें। मेरा व्हाट्सएप नंबर 8674868359 पर संपर्क करें, धन्यवाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + 1 =

Back to top button