hi Hindi en English ur Urdu
प्रदेश

मुहर्रम पर्व को लेकर नावाडीह थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील

मुहर्रम पर्व 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर नावाडीह थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

नावाडीह : मुहर्रम पर्व 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर नावाडीह थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी ने की। बैठक में सीओ अभिषेक कुमार, बीडीओ प्रशांत कुमार हेम्ब्रम एवं थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी मौजूद रहे। अधिकारियों ने सभी अखाड़ा समितियों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों से पर्व के दौरान शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।

बैठक में बताया गया कि 26 जून 2026 को मुहर्रम पर्व मनाया जाएगा। इसे लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सभी आयोजकों से अपील की गई कि जुलूस निर्धारित मार्ग एवं समय के अनुसार ही निकाला जाए तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में जिप सदस्य महेंद्र प्रसाद साव, मुखिया संघ जिलाध्यक्ष जयलाल महतो जैली, मुखिया देवेंद्र कुमार, प्रदीप वर्मा, गायत्री देवी, पंसस निर्मल महतो, महबूब आलम, पूर्व मुखिया देवानंद महतो, जयनारायण महतो, दशरथ महतो, झामुमो अध्यक्ष सोनाराम हेम्ब्रम, भाजपा अध्यक्ष गोविंद महतो, कांग्रेस अध्यक्ष इमरान अंसारी, मुरली सिंह, बालेश्वर महतो, मारूफ अंसारी, अशरफ अंसारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। उपस्थित लोगों ने प्रशासन को शांतिपूर्ण आयोजन में सहयोग का भरोसा दिलाया।

NAZAR AAP TAK

आपकी समुदाय से जुड़ी हर खबर हमें भेजें हम उसे प्रमुखता देते हुए मूल्यांकन करके प्रकाशित करेंगें। मेरा व्हाट्सएप नंबर 8674868359 पर संपर्क करें, धन्यवाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × three =

Back to top button