hi Hindi en English ur Urdu
प्रदेश

जंगली सूअर ने 50 हजार रुपये की सब्जी फसल की बर्बाद, पीड़ित ने वन विभाग से मुआवजे की मांग

नावाडीह : बोकारो जिले के नावाडीह प्रखंड अंतर्गत चपरी पंचायत के गालोडीह निवासी मो. नसीर की घरबारी में लगी सब्जी की फसल को जंगली सूअर ने पूरी तरह बर्बाद कर दिया। इस घटना में करेला, कद्दू, भिंडी, परोल सहित अन्य सब्जी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। पीड़ित के अनुसार उन्हें लगभग 50 हजार रुपये की आर्थिक क्षति हुई है।

मो. नसीर ने बताया कि उनका परिवार गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन करता है और सब्जी की खेती ही परिवार की आजीविका का मुख्य साधन है। फसल नष्ट हो जाने से परिवार के समक्ष गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है।

पीड़ित ने वन विभाग एवं जिला प्रशासन से क्षति का सर्वेक्षण कर उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि उन्हें आर्थिक राहत मिल सके। वहीं ग्रामीणों ने भी क्षेत्र में जंगली सूअरों के बढ़ते आतंक पर चिंता व्यक्त करते हुए वन विभाग से प्रभावी कार्रवाई करने तथा किसानों की फसलों की सुरक्षा के लिए ठोस उपाय किए जाने की मांग की है।

NAZAR AAP TAK

आपकी समुदाय से जुड़ी हर खबर हमें भेजें हम उसे प्रमुखता देते हुए मूल्यांकन करके प्रकाशित करेंगें। मेरा व्हाट्सएप नंबर 8674868359 पर संपर्क करें, धन्यवाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 − five =

Back to top button