hi Hindi en English ur Urdu
ताजा खबरेंप्रदेश

नावाडीह के कुकुरलीलवा में कुल्हाड़ी से हमला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

 

नावाडीह (बोकारो): बोकारो जिले के नावाडीह प्रखंड अंतर्गत नावाडीह पंचायत के कुकुरलीलवा गांव में शुक्रवार सुबह एक ही परिवार पर धारदार कुल्हाड़ी से हुए जानलेवा हमले में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को तत्काल नावाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किए जाने की तैयारी की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतकों में जानकी महतो और उनकी पत्नी शामिल हैं, जबकि उनकी पतोहू गंभीर रूप से घायल हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और शोक का माहौल है।

बताया जा रहा है कि पड़ोस में रहने वाले राजू सिंह ने इस वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। हालांकि, हत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

इस हृदयविदारक घटना पर स्थानीय लोगों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए दोषी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

 

नोट: घटना के कारण और अन्य तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

NAZAR AAP TAK

आपकी समुदाय से जुड़ी हर खबर हमें भेजें हम उसे प्रमुखता देते हुए मूल्यांकन करके प्रकाशित करेंगें। मेरा व्हाट्सएप नंबर 8674868359 पर संपर्क करें, धन्यवाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 + 13 =

Back to top button