hi Hindi en English ur Urdu
प्रदेश

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में नावाडीह के चार विद्यार्थी जिला स्तर पर होंगे सम्मानित

नावाडीह।अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से सत्र 2024-25 में आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में नावाडीह प्रखंड के चार मेधावी विद्यार्थियों का चयन जिला स्तरीय सम्मान के लिए किया गया है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले इन विद्यार्थियों को रविवार को गायत्री शक्तिपीठ बोकारो में प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में अपग्रेड मिडिल स्कूल पोटसो के छात्र प्रेम कुमार एवं सौरव कुमार, अपग्रेड प्लस टू हाई स्कूल गुंजरडीह की छात्रा गीता कुमारी तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय नावाडीह की छात्रा खुशबू कुमारी शामिल हैं। इसकी जानकारी भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के संयोजक लखन महतो एवं सह संयोजक डालेश्वर कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के माध्यम से देश के 22 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के करीब 450 जिलों तथा नेपाल में आयोजित की जाती है। इसमें दो लाख से अधिक विद्यालयों के लाखों शिक्षक एवं गायत्री परिवार के कार्यकर्ता सहयोग करते हैं। परीक्षा से करीब 42 लाख छात्र-छात्राएं लाभान्वित हो रहे हैं।

उन्होंने बताया कि परीक्षा देश-विदेश की 11 भाषाओं में आयोजित की जाती है और ओएमआर शीट के माध्यम से ली जाती है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में मानवीय मूल्यों का विकास, सकारात्मक सोच, कर्तव्यनिष्ठा, राष्ट्र गौरव की भावना, व्यक्तित्व निर्माण तथा भारतीय संस्कृति, इतिहास और जीवन मूल्यों से जोड़ना है।

बताया गया कि नावाडीह प्रखंड के अलावा जिले के अन्य आठ प्रखंडों के 30 छात्र-छात्राओं एवं जिला स्तर के 11 टॉपर विद्यार्थियों को भी समारोह में सम्मानित कि

या जाएगा।

NAZAR AAP TAK

आपकी समुदाय से जुड़ी हर खबर हमें भेजें हम उसे प्रमुखता देते हुए मूल्यांकन करके प्रकाशित करेंगें। मेरा व्हाट्सएप नंबर 8674868359 पर संपर्क करें, धन्यवाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 5 =

Back to top button