ताजा खबरें
हथेली पर मेहंदी से लिखा ‘नशा मुक्ति अभियान’, महिलाओं ने लिया परिवार और समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प

नावाडीह। प्रखंड क्षेत्र में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान को लेकर ग्राम संगठन से जुड़ी महिलाओं ने अनोखी पहल की। महिलाओं ने अपनी हथेलियों पर मेहंदी से “नशा मुक्ति अभियान”लिखकर परिवार एवं समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया।
इस दौरान महिलाओं ने कहा कि नशे की आदत से परिवार आर्थिक, सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझते हैं। इसलिए सभी को मिलकर नशे के खिलाफ आवाज उठाने की जरूरत है। उन्होंने लोगों से शराब, तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों का सेवन छोड़ने की अपील की।
ग्राम संगठन की महिलाओं ने संकल्प लिया कि वे गांव-गांव जाकर लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करेंगी और स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएंगी।



