hi Hindi en English ur Urdu
झारखंडताजा खबरें

गैस लदे ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान हादसा, महिला की मौत, पति गंभीर

 

बेरमो/नावाडीह: चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के सिंगारी मोड़ स्थित स्वर्गीय चेतलाल महतो के तोरणद्वार के समीप बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुग्दा निवासी महावीर राम (50) अपनी 45 वर्षीय पत्नी के साथ मोटरसाइकिल से अपने समधी भुली रविदास के घर, मुंगो आ रहे थे। इसी दौरान सिंगारी मोड़ स्थित स्वर्गीय चेतलाल महतो के तोरणद्वार के पास चंद्रपुरा की ओर से आ रहे गैस लदे ट्रक (संख्या WB73H2016) के ओवरटेक करने की स्थिति में महावीर राम ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया और दोनों सड़क पर गिर पड़े।

हादसे के तुरंत बाद मुंगो की ओर से आ रहे एक स्कॉर्पियो चालक ने मानवता का परिचय देते हुए दोनों घायलों को अपनी गाड़ी से बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच) पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद महावीर राम की पत्नी को मृत घोषित कर दिया, जबकि महावीर राम की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलने पर नावाडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

 

NAZAR AAP TAK

आपकी समुदाय से जुड़ी हर खबर हमें भेजें हम उसे प्रमुखता देते हुए मूल्यांकन करके प्रकाशित करेंगें। मेरा व्हाट्सएप नंबर 8674868359 पर संपर्क करें, धन्यवाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − twelve =

Back to top button