hi Hindi en English ur Urdu
ताजा खबरें

जियो टावर पर चढ़ा युवक, प्रेम प्रसंग को लेकर हाईवोल्टेज ड्रामा; प्रशासन ने सुरक्षित उतारा

चंद्रपुरा। प्रखंड के तेलो पूर्वी पंचायत अंतर्गत बुधबांध में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक जियो टावर पर चढ़ गया। युवक के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।

बताया जा रहा है कि मामला प्रेम प्रसंग और शादी की मांग से जुड़ा हुआ है। टावर पर चढ़े युवक की पहचान प्रेम कुमार के रूप में बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा युवक को समझाने का प्रयास किया।

काफी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

युवक ने दावा किया है कि उसने चेन्नई में काम करने के दौरान युवती को होमगार्ड की नौकरी लगवाने में मदद की थी। साथ ही युवती की बहन की शादी में आर्थिक सहयोग करने की बात भी कही है।

फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

(संवाददाता, चंद्रपुरा)

NAZAR AAP TAK

आपकी समुदाय से जुड़ी हर खबर हमें भेजें हम उसे प्रमुखता देते हुए मूल्यांकन करके प्रकाशित करेंगें। मेरा व्हाट्सएप नंबर 8674868359 पर संपर्क करें, धन्यवाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × five =

Back to top button