hi Hindi en English ur Urdu
प्रदेश

पंचायत ज्ञान केंद्र में विद्यार्थियों को बीडीओ ने किया प्रेरित, कहा– शिक्षा से ही बनेगा बेहतर भविष्य

 

नावाडीह। प्रखंड अंतर्गत गुंजरडीह पंचायत भवन में स्थापित पंचायत ज्ञान केंद्र का निरीक्षण बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) प्रशांत कुमार हेंब्रम ने किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में अध्ययनरत विद्यार्थियों से मुलाकात कर उन्हें नियमित पढ़ाई करने और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरित किया।

बीडीओ ने कहा कि पंचायत स्तर पर ज्ञान केंद्र की स्थापना से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल और संसाधन उपलब्ध हो रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करने की अपील की।

मौके पर गुंजरडीह पंचायत के मुखिया जयलाल महतो उर्फ जैली सहित अन्य ग्रामीण एवं विद्यार्थी उपस्थित थे। मुखिया ने कहा कि पंचायत ज्ञान केंद्र से गांव के छात्र-छात्राओं को काफी लाभ मिलेगा और शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आएगा।

NAZAR AAP TAK

आपकी समुदाय से जुड़ी हर खबर हमें भेजें हम उसे प्रमुखता देते हुए मूल्यांकन करके प्रकाशित करेंगें। मेरा व्हाट्सएप नंबर 8674868359 पर संपर्क करें, धन्यवाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight + eighteen =

Back to top button