hi Hindi en English ur Urdu
झारखंडप्रदेश

झारखंड आंदोलनकारी युगल किशोर महतो का 37वां शहादत दिवस मनाया गया

नावाडीह: प्रखंड के बिरनी निवासी एवं झारखंड अलग राज्य आंदोलन के शहीद आंदोलनकारी युगल किशोर महतो का 37वां शहादत दिवस बुधवार को झामुमो के बैनर तले मानपुर चौक पर श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सह राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष बेबी देवी, प्रमुख पूनम देवी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की शुरुआत झामुमो का पार्टी ध्वज फहराकर की गई।

इस अवसर पर झामुमो की ओर से शहीद की पत्नी नीलमणि देवी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन बिरनी मुखिया देवेंद्र कुमार महतो ने किया।

सभा को संबोधित करते हुए बेबी देवी ने कहा कि लंबे संघर्ष और अनेक बलिदानों के बाद झारखंड अलग राज्य का निर्माण संभव हो पाया। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन में कई झारखंडी सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति दी, जिनमें नावाडीह के युगल किशोर महतो भी शामिल थे। उन्होंने क्षेत्र में जनजागरण और आंदोलन को गति देने का कार्य किया तथा संघर्ष के दौरान शहीद हो गए।

बेबी देवी ने कहा कि झामुमो ने हमेशा शहीदों के सम्मान को प्राथमिकता दी है। उन्होंने वर्तमान डुमरी विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव पूर्व किए गए वादों को पूरा नहीं किया गया और शहीद परिवारों तथा क्षेत्र की जनता की उपेक्षा की गई। उन्होंने लोगों से तुष्टीकरण की राजनीति से सतर्क रहने की अपील की।

उन्होंने घोषणा की कि पार्टी की ओर से शहीद स्मृति भवन एवं प्रतिमा का नवनिर्माण कराया जाएगा तथा अगले वर्ष से कार्यक्रम को और भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम में राजू महतो सहित कई कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

NAZAR AAP TAK

आपकी समुदाय से जुड़ी हर खबर हमें भेजें हम उसे प्रमुखता देते हुए मूल्यांकन करके प्रकाशित करेंगें। मेरा व्हाट्सएप नंबर 8674868359 पर संपर्क करें, धन्यवाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − three =

Back to top button