नावाडीह में अवैध हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार, पिस्टल और सात जिंदा गोलियां बरामद

नावाडीह (बोकारो)। नावाडीह थाना पुलिस ने अवैध हथियार के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से एक देसी पिस्टल, सात जिंदा गोलियां और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार 13 जून 2026 की शाम करीब 5:30 बजे पुलिस अधीक्षक बोकारो को सूचना मिली थी कि नावाडीह थाना क्षेत्र के ग्राम भेंडरा बाराडीह में दो युवक हथियार (पिस्टल) के साथ घूम रहे हैं। सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए नावाडीह थाना पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल मौके पर पहुंचे।
ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक सिल्वर रंग का 7.65 एमएम मेड इन यूएसए लिखा देसी पिस्टल, 7.65 एमएम की सात जिंदा गोलियां तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।
इस संबंध में नावाडीह थाना कांड संख्या 47/2026 दिनांक 13.06.2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
1. सूरज कुम्हार (लगभग 24 वर्ष), पिता कैलाश कुम्हार, ग्राम थाना बरवाडीह, जिला धनबाद।
2. सागर कुमार रवानी (लगभग 22 वर्ष), पिता संतोष रवानी, ग्राम थाना बरोरा, जिला धनबाद।
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुटी है।
छापेमारी दल में शामिल पुलिसकर्मी:
पु0अ0नि0 राहुल कुमार राम, स0अ0नि0 वीरकेश कुमार सिंह, हवलदार विवेक कुमार सहित अन्य पुलिस बल शामिल थे।




