hi Hindi en English ur Urdu
झारखंडप्रदेश

पूर्व मुखिया स्व. सुखलाल महतो की 17वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई

फुसरो। ढोरी पंचायत के पूर्व मुखिया स्वर्गीय सुखलाल महतो की 17वीं पुण्यतिथि बुधवार को फुसरो बाजार स्थित शुभम मार्केट परिसर में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उनके तृतीय पुत्र खिरोधर महतो ने स्व. महतो के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में उपस्थित दुकानदारों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भी स्व. सुखलाल महतो के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके सामाजिक योगदान और जनसेवा को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि स्व. सुखलाल महतो ने मुखिया रहते हुए क्षेत्र के विकास एवं जनकल्याण के लिए उल्लेखनीय कार्य किए, जिन्हें हमेशा याद किया जाएगा।

श्रद्धांजलि सभा में सुनील पासवान, सुमित कुमार, पीयूष कुमार, मुन्ना, कमलेश गिरी, रवि कुमार, गोलू कुमार, अशोक विश्वकर्मा सहित दर्जनों दुकानदार एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

NAZAR AAP TAK

आपकी समुदाय से जुड़ी हर खबर हमें भेजें हम उसे प्रमुखता देते हुए मूल्यांकन करके प्रकाशित करेंगें। मेरा व्हाट्सएप नंबर 8674868359 पर संपर्क करें, धन्यवाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + 14 =

Back to top button