hi Hindi en English ur Urdu
ताजा खबरें

बड़ा बाबू उर्फ सूर्य नारायण महतो के निधन पर उमड़ा जनसैलाब, लोगों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

 

नावाडीह। प्रखंड अंतर्गत चपरी पंचायत के चपरी गांव निवासी चर्चित समाजसेवी सह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सूर्य नारायण महतो उर्फ बड़ा बाबू के निधन पर शनिवार को उनके आवास पर बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।

ज्ञात हो कि सूर्य नारायण महतो का निधन शुक्रवार को बोकारो जनरल अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया था। वे पिछले कुछ माह से अस्वस्थ चल रहे थे। शनिवार को उनका अंतिम संस्कार दामोदर नदी स्थित हिंदुस्तान पुल घाट पर किया गया, जहां उनके बड़े पुत्र सीताराम महतो ने मुखाग्नि दी।

अंतिम संस्कार में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए और नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। लोगों ने कहा कि सूर्य नारायण महतो सामाजिक कार्यों में हमेशा सक्रिय रहे और उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।

श्रद्धांजलि देने वालों में झारखंड सरकार की पूर्व मंत्री बेबी देवी, डुमरी विधायक जयराम महतो, नावाडीह प्रमुख पूनम देवी, पूर्व प्रमुख मोहन महतो, डुमरी के पूर्व प्रमुख यशोदा देवी, पूर्व पंचायत मुखिया गौरी शंकर महतो, पूर्व उप मुखिया सूर्य नारायण महतो, महावीर महतो, भागवत नारायण मेहता, जीवाधन महतो, टेकलाल महतो, जुगल प्रसाद महतो, मुन्नीलाल महतो, ज्ञानचंद राम, केवल महतो, केशु महतो, रामेश्वर महतो, निर्मल महतो, नुलु चंद महतो, सुखदेव महतो, नंदलाल महतो सहित कई लोग उपस्थित थे।

सूर्य नारायण महतो अपने पीछे पत्नी यशोदा देवी, पुत्र संजीव कुमार महतो, संजय महतो, सतीश कुमार एवं हरीश कुमार सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

NAZAR AAP TAK

आपकी समुदाय से जुड़ी हर खबर हमें भेजें हम उसे प्रमुखता देते हुए मूल्यांकन करके प्रकाशित करेंगें। मेरा व्हाट्सएप नंबर 8674868359 पर संपर्क करें, धन्यवाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen + nine =

Back to top button