ताजा खबरें
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह समाजसेवी सूर्य नारायण महतो ‘बड़ाबाबू’ का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

नावाडीह। प्रखंड अंतर्गत चपरी निवासी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह समाजसेवी सूर्य नारायण महतो उर्फ बड़ाबाबू (84 वर्ष) का निधन हो गया। उन्होंने अंतिम सांस **बोकारो जनरल अस्पताल** में ली। वे बीते कुछ माह से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका इलाज जारी था।
सूर्य नारायण महतो सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहने के साथ क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखते थे। उनके निधन की खबर मिलते ही चपरी सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर फैल गई। लोगों ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।
उनका अंतिम संस्कार 27 जून 2026 (शनिवार) को सुबह 10 बजे दामोदर नदी तट पर किया जाएगा।
उक्त जानकारी नावाडीह के पूर्व प्रमुख मोहन महतो ने दी। उन्होंने कहा कि सूर्य नारायण महतो का निधन समाज और क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।




