hi Hindi en English ur Urdu
प्रदेश

पुलिस के आश्वासन पर जेएलकेएम का अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन समाप्त डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो की मौजूदगी में अधिकारियों ने दिया सकारात्मक भरोसा

पुलिस के आश्वासन पर जेएलकेएम का अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन समाप्त
डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो की मौजूदगी में अधिकारियों ने दिया सकारात्मक भरोसा

नावाडीह से संवाददाता

बोकारो जिले के नावाडीह थाना के समक्ष चोरी एवं डकैती की बढ़ती घटनाओं के विरोध में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) द्वारा शुरू किया गया अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन दूसरे दिन समाप्त हो गया।

डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो की मौजूदगी में बेरमो सर्किल इंस्पेक्टर अरविंद कुमार एवं नावाडीह थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी ने आंदोलनकारियों से वार्ता की। अधिकारियों ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बेहतर करने, चोरी एवं डकैती की घटनाओं पर रोक लगाने तथा अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने का सकारात्मक भरोसा दिया।

इसके बाद जेएलकेएम कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के आश्वासन पर धरना समाप्त करने की घोषणा की। मौके पर संगठन के नेताओं ने कहा कि यदि भविष्य में क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण नहीं हुआ तो संगठन पुनः आंदोलन करने को बाध्य होगा।

धरना के दौरान प्रदर्शनकारियों ने क्षेत्र में बढ़ रही चोरी-डकैती की घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस गश्ती बढ़ाने, अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की थी।

NAZAR AAP TAK

आपकी समुदाय से जुड़ी हर खबर हमें भेजें हम उसे प्रमुखता देते हुए मूल्यांकन करके प्रकाशित करेंगें। मेरा व्हाट्सएप नंबर 8674868359 पर संपर्क करें, धन्यवाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 5 =

Back to top button