hi Hindi en English ur Urdu
झारखंडताजा खबरें

मारपीट में घायल महिला की मौत, छह आरोपी गिरफ्तार

मारपीट में घायल महिला की मौत, छह आरोपी गिरफ्तार

बेरमो। बेरमो थाना क्षेत्र के 05 नंबर धौड़ा में आपसी विवाद के दौरान हुई मारपीट में घायल महिला की मौत के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 मई 2026 की रात करीब 9 बजे 05 नंबर धौड़ा निवासी अनीता देवी और पड़ोसियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर मारपीट हुई, जिसमें अनीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें इलाज के लिए डोरी स्थित क्षेत्रीय अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद शव का पोस्टमार्टम अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट में कराया गया। मृतका के पति महेश भुइयां के आवेदन पर बेरमो थाना कांड संख्या 63/26 दिनांक 30 मई 2026 दर्ज किया गया।

वरीय अधिकारियों के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने छापेमारी कर मामले के नामजद छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में बबलू कुमार उर्फ बबलू भुइयां, सुरेन्द्र भुइयां, विरेन्द्र कुमार भारती, राहुल दिगार, धिरेन भुइयां उर्फ धीरज कुमार भुइयां तथा राजेश कुमार शामिल हैं।

पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। वहीं मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी एवं अनुसंधान जारी है।

गिरफ्तार आरोपी सभी 05 नंबर धौड़ा, थाना-बेरमो के निवासी बताए गए हैं।

NAZAR AAP TAK

आपकी समुदाय से जुड़ी हर खबर हमें भेजें हम उसे प्रमुखता देते हुए मूल्यांकन करके प्रकाशित करेंगें। मेरा व्हाट्सएप नंबर 8674868359 पर संपर्क करें, धन्यवाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve + 18 =

Back to top button