नावाडीह थाना परिसर में होली को लेकर शांति समिति की बैठक

नावाडीह थाना परिसर में होली को लेकर शांति समिति की बैठक
नावाडीह (बोकारो), 26 फरवरी 2026।
होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर गुरुवार को नावाडीह थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड प्रमुख पूनम देवी, थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सोनाराम सांसद प्रतिनिधि सुरेश कुमार महतो समेत क्षेत्र के मुखियागण, पंचायत समिति सदस्य एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।
बैठक में पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, अफवाहों से दूर रहने तथा आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई। वक्ताओं ने कहा कि होली आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता का प्रतीक है, इसलिए सभी लोग प्रशासन का सहयोग करें।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया।


