hi Hindi en English ur Urdu
प्रदेश

नावाडीह में कन्या नर्सिंग होम का शुभारंभ, प्रमुख पूनम देवी ने किया उद्घाटन

नावाडीह। प्रखंड मुख्यालय स्थित गोबरगड्डा में मंगलवार को कन्या नर्सिंग होम नामक स्वास्थ्य संस्थान का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन नावाडीह प्रखंड प्रमुख पूनम देवी ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर प्रमुख पूनम देवी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार समय की जरूरत है। स्थानीय स्तर पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होने से लोगों को इलाज के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में जाने की परेशानी कम होगी।

नर्सिंग होम के संचालक ने बताया कि संस्थान में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। मौके पर स्थानीय लोग एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

संवाददाता, नावाडीह

NAZAR AAP TAK

आपकी समुदाय से जुड़ी हर खबर हमें भेजें हम उसे प्रमुखता देते हुए मूल्यांकन करके प्रकाशित करेंगें। मेरा व्हाट्सएप नंबर 8674868359 पर संपर्क करें, धन्यवाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 2 =

Back to top button