hi Hindi en English ur Urdu
प्रदेश

धनबाद में ग्रामीण विकास श्रमिक संघ झारखंड प्रदेश एवं भारतीय मजदूर संघ की दो दिवसीय कार्यसमिति बैठक संपन्न

धनबाद। ग्रामीण विकास श्रमिक संघ झारखंड प्रदेश एवं भारतीय मजदूर संघ की दो दिवसीय कार्यसमिति बैठक का आज समापन हो गया। समापन अवसर पर संघ के महामंत्री मकरू महतो ने कहा कि किसी भी संगठन को सुचारु रूप से चलाने के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका जरूरी होती है। उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य से सदस्यता अभियान चलाया जाना चाहिए और सभी जिला कमिटियों को निर्देश दिया गया है कि प्रत्येक जिले से कम से कम एक हजार सदस्यों को जोड़ा जाए।

वहीं संघ अध्यक्ष के. एन. सिंह ने कहा कि संघ हमेशा मजदूरों के हितों के लिए संघर्ष करता रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में संघ मजदूरों के हितों से जुड़े अनेक मामलों की लड़ाई लड़ रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि झारखंड बिजली बोर्ड के मजदूरों के हितों को लेकर भी संघ लगातार आवाज उठाता रहा है।

कार्यक्रम में प्रवीण कुमार झा, मोहन महतो, आर्यन महतो, निर्मल महतो, कुमारी रतनी सिंह मुंडा, आशा हेंब्रम, बलबीर मंडल, विजय गोस्वामी, प्रकाश महतो सहित कई लोग मौजूद थे।

संवाददाता, धनबाद

NAZAR AAP TAK

आपकी समुदाय से जुड़ी हर खबर हमें भेजें हम उसे प्रमुखता देते हुए मूल्यांकन करके प्रकाशित करेंगें। मेरा व्हाट्सएप नंबर 8674868359 पर संपर्क करें, धन्यवाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 + three =

Back to top button