नावाडीह में दिव्यांगजनों के बीच कंबल का वितरण

नावाडीह (बोकारो):कड़ाके की ठंड को देखते हुए नावाडीह प्रखंड प्रशासन की ओर से दिव्यांगजनों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) द्वारा नावाडीह प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से आए दिव्यांग महिला व पुरुषों के बीच कंबल का वितरण किया गया।
बीडीओ ने कहा कि ठंड के मौसम में दिव्यांगजनों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो, इसे ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि प्रशासन की प्राथमिकता है कि सरकारी सहायता योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक समय पर पहुंचे।
कंबल प्राप्त कर दिव्यांगजनों के चेहरे पर संतोष और खुशी देखने को मिली। लाभार्थियों ने प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि इस सहायता से उन्हें ठंड से काफी राहत मिलेगी।
कार्यक्रम में प्रखंड कार्यालय के कर्मी, पंचायत प्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग मौजूद थे। प्रखंड प्रशासन की ओर से आगे भी जरूरतमंदों के लिए इसी प्रकार के राहत कार्य जारी रखने की बात कही गई।




