श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा के प्रथम वर्षगांठ पर शोभा यात्रा निकाली गई।

BALESHWAR MAHTO
2 Min Read

नावाडीह (बेरमो):एकल अभियान की ओर से शनिवार को नावाडीह में एकल श्रीहरि मंदिर रथ योजना उत्सव विभाग के तत्वावधान में श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

जिसमें श्री राम, लक्ष्मण, हनुमान जी की झांकियों के साथ एकल की आचार्या बहने जय श्री राम, जय जय राम, अधर्म का नास हो का उद्घोष लगाते हुए भ्रमण किए।

यात्रा का लोगो ने पुष्प वर्षा कर जगह – जगह स्वागत किया।यात्रा निर्मल ज्ञान विद्यालय से प्रारंभ होकर देवी महतो इंटर कॉलेज, बिनोद बिहारी महतो चौक से होते हुए पंच मंदिर नावाडीह में संपन्न हुई।इस मौके पर एकल अभियान के अभियान प्रमुख प्राणचंद्र महतो ने कहा कि इस महोत्सव को पूरा प्रांत सामाजिक समरसता के रूप में मना रही हैं। समरसता का जो भाव त्रेता युग में था चाहे वो श्रीराम और निषादराज की मित्रता हो या माता सबरी का श्रीराम के लिए स्नेह ।ऐसे ही समाज का निर्माण पुनः देश में रामराज्य की कल्पना को पूर्ण करेगा।संभाग व्यास (उत्तर झारखंड) मनोज महतो के नेतृत्व में संपन्न उक्त शोभायात्रा में नावाडीह प्रखंड प्रमुख पूनम देवी, मुखिया नंदलाल नायक, पूर्व मुखिया रणविजय सिंह,समाजसेवी निर्मल महतो,एकल अभियान के बोकारो अंचल शारीरिक एवं योग प्रमुख नंदकिशोर महतो, संच प्रमुख नरेश महतो,हेमंती देवी,अरुण यादव,टेकलाल महतो,व्यास बिमल कुमार महतो,नावाडीह खंड सह कार्यवाह बालेश्वर महतो,व्यास सावित्री देवी,आशा देवी,प्रेमचंद महतो,बिमल महतो, धानेश्वर ठाकुर आदि मौजूद थे।

TAGGED: ,
Share this Article
Leave a comment