पलामू में धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन

Nirmal Mahto
1 Min Read

 

नावाडीह (बेरमो):रविवार को नावाडीह प्रखंड क्षेत्र में स्थित पलामू में जिला परिषद सदस्य श्रीमती खुशबू कुमारी ने धान अधिप्राप्ति केंद्र का फीता काटकर विधिवत रूप से उद्घाटन किया। वहीं इस अवसर पर जिप सदस्य खुशबू कुमारी ने कहा कि धान क्रय केंद्र का उद्घाटन होने से यहां किसानों को सरकारी दर पर धान बेचने में सुविधा होगी। साथ ही प्रखंड प्रमुख पुनम देवी ने अधिकारियों तथा धान क्रय केंद्र में उपस्थित कर्मचारियों को कहा कि किसानों का धान बेचने में किसी तरह का कोई परेशानी नहीं हो इस पर विशेष ध्यान रखें। इस बार किसानों को साधारण धान की मूल्य 2400 रुपया प्रति क्यूंटल तथा उत्तम किस्म के धान का मूल्य 2420 रुपया प्रति क्यूंटल की दर से खरीदारी की जाएगी। इस मौके पर उप प्रमुख हरिलाल महतो, पुर्व मुखिया बेबी देवी,कृषक मित्र आरती कुमारी,पैक्स अध्यक्ष अंबिका कुमारी एवं किसान प्रमोद कुमार महतो, उर्मिला देवी आदि किसान मौजूद थे।

शीतल मांझी दबंगों के भय से छोड़ा गांव

TAGGED: , ,
Share this Article
Follow:
हमारी प्रयास है की सच्चाई आप तक पहुंचे इसके लिए निष्पक्ष निर्भीक निडर होकर आपकी समुदाय से जुड़ी खबरें हम प्रसारित करेंगे अगर आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई खबर हो तो हमें भेजें हमारा संपर्क नंबर है 8674868359 नंबर पर फोन कर अपनी समस्या हमें बताएं।
Leave a comment