जेबीकेएसएस/जेकेएलएम के नवगठित प्रखंड कमिटी को तुलसी महतो ने किया सम्मानित

RAJU GORAI
1 Min Read

तोपचांच: जेबीकेएसएस/ जेएलकेएम के द्वारा रविवार को तोपचांची के हटिया मैदान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गाय। कार्यक्रम में पुनर्गठित तोपचांची प्रखंड कमिटी एवं प्रखंड पदाधिकारियों को टुंडी विधानसभा के भावी प्रत्याशी तुलसी महतो के द्वारा सम्मानित किया गया।

इस दौरान नवनियुक्त महिला मोर्चा एवं पुरुष पदाधिकारियों ने टाइगर जयराम महतो के पक्ष में विधानसभा चुनाव में सहयोग करने का सपथ लिया। साथ ही सभी पदाधिकारियों ने टाइगर के गढ़ से एक ऐसा क्रांति का बिगुल फूंकने का आह्वान किया जिसमे झारखंड के 81 विधानसभा में प्रभाव दिखेगा। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार महतो ने कहा कि जेएलकेएम के सभी कार्यकर्ता पूरे प्रखंड में एक जुटता के साथ समन्वय बनाकर चलेंगे और आगामी विधानसभा में टाइगर जयराम को जिता कर विधानसभा भेजने का काम करेंगे। इस दौरान प्रखंड कमिटी का विस्तार किया गाय जिसमे महिला अध्यक्ष सावित्री देवी, सचिव जयंती देवी, प्रवक्ता मंचन कुमारी, महामंत्री पूनम कुमारी, कोषाध्यक्ष सावित्री देवी , उपाध्यक्ष अनिता महतो, रीना कुमारी, राजलक्ष्मी देवी, सहसचिव आशा देवी को बनाया गया। मौके पर तुलसी महतो, , संतोष महतो, विद्यानंद दास,मुकेश कुमार, अभिसेक कुमार दास, विजय कुमार ठाकुर, रविंद्र महतो, धनंजय महतो, सत्य कुमार महतो सहित दर्जनों मौजूद थे।

शीतल मांझी दबंगों के भय से छोड़ा गांव

TAGGED: , ,
Share this Article
हमारी प्रयास है की सच्चाई आप तक पहुंचे इसके लिए निष्पक्ष निर्भीक निडर होकर आपकी समुदाय से जुड़ी खबरें हम प्रसारित करेंगे अगर आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई खबर हो तो हमें भेजें हमारा संपर्क नंबर है7864025758 , 8674868359 नंबर पर फोन कर अपनी समस्या हमें बताएं।
Leave a comment