- राष्ट्रीय नाई महासभा की बैठक आर्यन इंटरनेशल होटल में हुई संपन्न
- राष्ट्रीय नाई महासभा राजनीति के क्षेत्र प्रत्याशी उतारेंगे
- महासभा 24 जिला में जिलावार नाई सम्मेलन आयोजित करेगी
जैनामोड़: बोकारो जिला के प्रतिष्ठित होटल आर्यन इंटरनेशनल में झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय नाई महासभा का बैठक आयोजित किया गया । आयोजित कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष डॉ सी के ठाकुर उपस्थिति थे । कार्यक्रम की अध्यक्षता बोकारो जिला राष्ट्रीय नाई महासभा के अध्यक्ष मनोज कुमार ठाकुर ने किया । संचालन शिक्षा विद श्री रामेश्वर ठाकुर ने किया । बैठक की शुभारंभ अतिथियो ने भारत रत्न प्राप्त स्व कपूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धाजंलि अर्पित कर किया। आयोजित प्रदेश कार्य समिति की बैठक में राजनीतिक अधिकार एवं भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। इस दौरान सर्व सम्मति से राष्ट्रीय नाई महासभा को राजनीतिक रुप से आम जनता पार्टी से झारखंड में विधानसभा चुनाव लड़ने का प्रस्ताव लिया गया।महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डा. सीके ठाकुर ने कहा कि जबतक राजनीतिक रुप से नाई समाज के लोग मजबूत नही होगे। समाज की उत्थान की कल्पना नही की जा सकती है। इसिलिए आम जनता पार्टी से आगामी विस चुनाव की तैयारी में समाज के लोग अपने- अपने क्षेत्र में जुट जायें। पार्षद कैलाश ठाकुर को प्रदेश कमेटी के निर्देश पर जिला अध्यक्ष मनोज कुमार ठाकुर ने बेरमो प्रखंड अध्यक्ष की अनुसंशा किया ।बैठक में विकास भंडारी, मन किशोर भंडारी, उमेश शर्मा, राष्ट्रीय नाई महासभा के प्रदेश प्रवक्ता उमा शंकर ठाकुर , मनोज ठाकुर, झारखंड प्रदेश प्रवक्ता सह महासचिव कृष्ण मुरारी शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष बासुदेव शर्मा ,नावाडीह कोषाध्यक्ष आदित्य ठाकुर, बेरमो किशोरी शर्मा, चदंन शर्मा, सुरेश प्रसाद शर्मा, रजनी शर्मा,अनिता देवी, मधुबाला देवी, उर्मिला शर्मा, सुनील कुमार ठाकुर, अनुज शर्मा, नन्दकिशोर भंडारी, नागेश्वर ठाकुर, दुलीचंद ठाकुर, ब्रह्मदेव ठाकुर, शिवनाथ शर्मा, मुंशी ठाकुर , अनिल ठाकुर , खेम लाल ठाकुर सहित सैकड़ो लोग शामिल थे ।