बेरमो:बोकारो थर्मल में आज शुक्रवार को गोविंदपुर गांव निवासी 36 वर्षीय युवक उमेश महतो ने गले में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।
मृतक युवक का शव डीवीसी निदेशक भवन पहाड़ी मंदिर के समीप पेड़ में गमछा के सहारे लटका हुआ था। जिसे बोकारो थर्मल थाना की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया एवं पोस्टमार्टम के लिये तेनुघाटअनुमंडलीय अस्पताल ले गई।
मृतक युवक का गोविंदपुर कॉलोनी में जेनरल स्टोर था। तथा उसका पिता चिंतामन महतो डीवीसी का सेवानिर्वित कर्मी है। मृतक युवक की पत्नी मीनाक्षी देवी ने बताया कि हमारे दो लड़कियां एवं एक लड़का कुल तीन छोटे छोटे बच्चे है। जो पिता के नहीं रहने के कारण बेसहारा हो गए है। और कही की उसका पति गुरुवार की रात्रि घर नही आया था।
जिसकी तलाश परिजन पूरी रात भर किए। शुक्रवार की सुबह घर से लगभग आधा किलोमीटर दूर पहाड़ी मंदिर के समीप जंगल में पेड़ से लटका हुआ मिला। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। वही बोकारो थर्मल थाना की पुलिस मौत के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।