जे एस एस सी परीक्षा रद्द किये जाने के विरोध में पुतला दहन

UMA SHANKAR THAKUR
1 Min Read

 

जैनामोड़ :  जरीडीह प्रखंड भाजपा अध्यक्ष मनोज कुमार ठाकुर , बोकारो जिला युवा अध्यक्ष बिनोद कुमार महतो , जरीडीह प्रखंड भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष  के नेतृत्व में झामुमो मुख्य मंत्री का पुतला दहन किया गया । जैनामोड़ स्थित चौक पर पुतला दहन करते हुए भाजपा जरीडीह प्रखंड अध्यक्ष मनोज ठाकुर , जिला युवा अध्यक्ष बिनोद कुमार महतो , भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री अर्जुन सिंह ने कहा कि  अचानक जे एस एस सी की परीक्षा रद्द किया जाना दुर्भाग्य पूर्ण है । इसका जिम्मेदार पूर्ण रूप से झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हैं । पुतला दहन करते हुए नेताओं ने उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है ।बिरोध प्रदर्शन करने के अवसर पर मुख्य रूप से किसलय तिवारी प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष ,शेखर सिंह , जगतपति सिंह , सुनील कुमार मंडल ,अरबिंदो ठाकुर , सुमन सिंह ,गौरव सिंह,दीपक कुमार सिंह आदि उपस्थित थे ।

शीतल मांझी दबंगों के भय से छोड़ा गांव

Share this Article
Leave a comment