प्रदेश
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, क्षेत्र में शोक

नावाडीह/कसमार (संवाददाता):
कसमार प्रखंड अंतर्गत मधुकरपुर गांव निवासी उमेश महतो की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नावाडीह थाना क्षेत्र के कोदवाडीह 15 मील के पास हुई दुर्घटना में उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।
घटना की खबर मिलते ही परिजनों एवं ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलते ही डुमरी क्षेत्र के भावी विधायक अखिलेश महतो उर्फ राजू महतो घटनास्थल पर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।
ग्रामीणों ने प्रशासन से दुर्घटना की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है।




